हमें कॉल करें
+919135603564
हमें ईमेल करें
www.gokulnandkrishak.in
गोकुलनंदकृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में हम किसानों को शशक्त बनाने और सतत विकास और समृद्धि सुनिश्चित प्रदान करने के लिए भारत के पुरानी पद्धति वृक्षायुर्वेद विज्ञान-प्राकृति खेती एवं क्लस्टर खेती अपनाने को प्रोत्साहित करते हैं। जिससे स्वस्थ्य उपजाऊ भूमि सुधार अधिक फसल रिकार्ड उत्पादन लाभ लगातार लिया जा सके। हमारे क्षेत्र के मुख्य फसल- ईख,धान,मक्का,गेहूँ,जौ,बाजरा,तीसी-अलसी,सरसों,मसुर-चना,आलु,प्याज,हरी ताज़ी सब्जी वॅगरह जैसी प्रमुख फसलों के लिए इनपुट-आउटपुट सामग्रियां में उन्नत बीज,खाद,दवा इत्यादी की व्यवस्था करते हैं।
अपने किसानों की फसल को सीधे तौर पर या प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से जैसे-चावल तेल,साबुन,आटा,सतु, दाल,किसान समुह हस्तकला उत्पाद की बिक्री के लिए उचित बाजार मूल्य उपलब्ध कराते हैं।
गोकुलनंदकृषक प्रोड्यूसर कंम्पनी लिमिटेड भारत सरकार कंपनी एक्ट 2013 के अधीन निबन्धन संख्या 20 CIN - UO1111BR2024PTC072399 दिनांक 29/11/2024 को पंजीकृत किया गया है। यह उच्च गुणवतापूर्ण खाद, बीज, दवा, फसल- अनाज, सब्जी निर्यातक एक पेशेवर कंपनी रुप में कार्यरत है और प्रजनन,उत्पादन एवं आपूर्तिकर्ता रूप में सिद्ध टैंक रिकार्ड बनाने को प्रयासरत है। हम आश्वासन देते हैं कि हम जो भी उत्पाद बनाते हैं और आपूर्ति करते हैं, उसमें शुद्धता एवं गुणवता पर कोई समझौता नही किया जाएगा।
गतिशील दृष्ट्रिकोण- हम अपने क्षेत्र के इच्छुक किसानों को समूह बनाकर और उन्हें प्राकृति एवं क्लस्टर खेती अपनाने पर बल देते है|हम सरकार के कंपनी एक्ट 2013 नियमानुसार प्रत्येक किसानों से एक हजार रुपये कंपनी खाता में जमा लेकर 10 शेयर लाभ सर्वकालिक एक लिखित बांड पेपर में प्रदान किया जाता है| कंपनी का संचालन संगठन समिति के सदस्यों की विचार-सहमति से संस्थान निदेशक मंडल एवं मुख्य अधिकारी के द्वारा परिचालित किया जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप संगठनात्मक प्रवाह अधिक प्रभावी बना है।
किसानों के सर्वोतम मुल्य सृजित हेतू देश के प्रत्येक लोगों तक सर्वाधिक विश्वसनीय उच्च गुणवता वाले स्वथ्य बीज,ऑर्गेनिक खाद,दवा से उत्पादित फसल का प्रोसेसिंग रुप दाल,सत्तू,अनाज,आचार,सुखी सब्जी वैगरह उपलब्ध कराने की कोशिश जारी हैं। हम किसान कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था के रूप में जाने जाते हैं। संस्था के सदस्यों को कृषि के क्षेत्र में नवाचार खेती के लिए विश्वसनीय कृर्षि विशेषज्ञों की राय और उनका स्निग्ध प्राप्त करवाते हैं। इसके लिए संस्थान की ओर से समय-समय पर संगोष्ठी,प्रशिक्षण,परिभ्रमण आदी की ब्यवस्था की जाती है।
अपने किसानों की स्वस्थ भूमि और स्वस्थ फसल के लिए सर्वोत्तम मूल्य सृजित करने हेतु सर्वाधिक विश्वसनीय खाद,बीज,दवा के साथ उचित बाजार मूल्य उपलब्ध कराना।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज,खाद,दवा उपलब्ध कराना। कंपनी के साथ व्यापारिक साझेदारों की महत्ता को बनाए रखना। हमारे कृषि उद्योग में उत्कृष्ट उत्पादों के विकास के लिए अनुसंधान एवं विकास पर निवेश करना।